अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) ने मास्क विररित कर किया लोगो का जागरूक

शिवपुरी - कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने रोको टोको अभियान के तहत निशुल्क मास्क वितरित कर लोगों को जागरूक किया तथा  लोगों से निश्चित दूरी बनाएं रखने, मास्क लगाने एवं हाथों को बार बार धोने व सेनेटाईज करने के लिए प्रेरित कर साबधानी बरतने की अपील की। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि पाराशर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़तें प्रकोप को देखते हुए लोगो को जागरूक करने एवं अहतियात बरतने को लेकर माधव चैक पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा निशुल्क मास्क वितरित कर लोगो से साबधानी बरतने की अपील की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के महासचिव राजकुमार सरैया एवं जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा ने आगे की जानकारी में बताया कि गत दिवस रोको टोको अभियान के तहत निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएमएचओ डाॅ.ए.एल शर्मा एवं प्रमोद भार्गव द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। पूजन पं. हरकिशोर जैमिनी बमरा द्वारा कराया गया। इसके पश्चात माधव चैक पर निशुल्क मास्क वितरित कर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाएं रखने एवं हाथों का बार बार धोने व सेनेटाईज करने की अपील की गई। रोको टोको अभियान, निशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम में अपील करने बालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के शहर अध्यक्ष डाॅ.बी.के.शर्मा, रामकुमार पाण्डेय, आरडी शर्मा, डाॅ. जीपी बिरथरे, महासचिव राजकुमार सरैया, जिलाउपाध्य हरगोविन्द शर्मा, महेन्द्र शर्मा, पवन अवस्थी, विपिन पचैरी, अरविन्द सरैया, महावीर मुदगल, राजू पिपरघार, बालकृष्ण मिश्रा, देवेन्द्र गौड़, रामगोपाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महेश भार्गव, बालकृष्ण मिश्रा, वीरेन्द्र अवस्थी, यशवंत भार्गव, हितशरण भार्गव, हरिओम शर्मा,योगेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र भार्गव, संस्कार उपाध्याय एवं सूर्या मित्र मण्डल आदि शामिल हैं।    

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म