कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि मंगलवार को गुना जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे साथ विधायक रघुवंशी बताया कि पार्टी द्वारा दिये गये बूथ पर करणीय कार्यों का अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और इसी के साथ कई बूथ विस्तारक कार्यो के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बमौरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक बैठक में शामिल हुये विधायक रघुवंशी ने मंच से अपने उदवोदन में कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने अनुभव को सांझा करते हुये कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किये जाने के मंत्र दिये।
बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत आज रन्नौद मंडल के 13 शक्ति केंद्र जिसमें मण्डल अध्यक्ष अवध बौहरे, मंडल प्रभारी विकास पाठक, मंडल विस्तारक बनवारी लाल श्रीवास्तव जी के साथ बूथ विस्तार योजना के महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गई बूथ विस्तारकों के करणीय कार्य और दिनांक 20 जनबरी से 30 जनबरी तक बिस्तारको के बूथों पर पहुंचने पर की जाने वाली कार्यवाही और क्रियान्वयन के सम्बंध में अवगत कराया।
Tags
कोलारस