एक मकान दो बिजली बिल, दो साल से बराबर दिया जा रहा है मनमाना बिल

जयकुमार झा रन्नौद - रन्नौद विद्युत मंडल के ग्राम बामोर कला में एक मामला सामने आया है, जहा  एक मकान दो बिजली बिल  एक ही व्यक्ति के नाम से दो साल से बराबर दिया  जा रहा है ,जानकारी के अनुसार बबलू कुशवाह ग्राम बामोर के नाम से दो बिजली बिल पिछले  दो साल से लगातार बिजली वाले बिल दे  रहे हैं ,बबलू ने बताया है कि मैंने कई जगह इसकी शिकायत कर चुका हूं लेकिन यह सुधार नहीं हो रहा है मैं इससे बहुत परेशान हूं अभी कुछ समय पहले लाइनमैन को मैंने 100 की रसीद कटवा कर उनको शिकायत की थी कि एक एक बिल मेरा बंद करवा दो और  500 मीटर दूर से केवल डालकर मैं घर में दो बल्ब जलाता हूं।

इसी  तरह रन्नौद मै  करीब 3 से 4 महीने से बिजली विभाग के कर्मचारी समय पर बिल उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे हैं। इससे काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं लगातार बिल बढ़ जाने से काफी दिक्कतें बढ़ रही हैं इसकी शिकायत विद्युत विभाग के सुपरवाइजर से उपभोक्ता कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया अरविंद ओझा ने बताया है कि पूरी साल में मुझे मात्र 4 माह का बिल आया है।और मैं ऑनलाइन रीडिंग देखकर बिल जमा कर रहा हूं ,कई बार बिजली विभाग में मैंने शिकायत कर दी लेकिन बिल   कर्मचारी समय पर बिल नहीं देने आते हैं।

मेरा एक घर और दो बिल बिजली बाले दे रहे है मैने क ई बार शिकायत कर चुका हू लेकिन सुधार नही हो रहा है मै बिल को लेकर बहुत परेशान हू।  बब्लू कुशवाह बामौर।

उपभोक्ता दोनों बिल और एक आवेदन लेकर मेरे पास आ जाएं मैं एक बिल तुरंत बंद करवा दूंगा हरनौत में प्रॉपर बिल क्यों नहीं बट अरे मैं दिखा देता हूं -अशोक मंगल ऐई विद्युत विभाग कोलारस।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म