विधायक रघुवंशी की पहल पर प्रशासनिक अमला पहुंचेगा ओला प्रभावित गांवों में सर्वे करने

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65 ग्रामों में ओलावृष्टि से कहीं अधिक तो कहीं कम नुकसान हुआ है पिछले दो दिवस में कोलारस विधायक रघुवंशी तथा जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य कर्मचारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैै प्रत्येक ग्राम के लिए सर्वे की टीमें बनायी गई हैं सर्बे टीमों की संपूर्ण जानकारी निम्नानुसार है ओला वृष्टि से पीडित किसान टीम से संपर्क कर सकता है सभी किसानों के खेतों पर पहुंचकर टीम नुकसान का सर्वे करेगी साथ विधायक रघुवंशी ने कहा कि समस्त टीमों से फोन पर संपर्क में रहुंगा साथ ही फसल के नुकसान के संबंध में लगातार फोन पर भी जानकारी मिल रही है सर्वे टीम हर गांव में एवं खेत पर पहुंचेगी और नुकसान का सर्वे करेगी और प्रदेश सरकार उचित मुआवजा देने का कार्य करेगी इसमें कोई कोताही नही बरती जाएगी जो भी किसान सर्वे से संतुष्ट न हों वे अपना लिखित आवेदन एसडीएम/तहसीलदार को दे सकते हैं प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी साथ ही ग्राम कुहरौआचुर, किसनपुर, किरौला को भी सर्वे सूची में जोड़ लिया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म