भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओला प्रभावित गांवों में ट्रेक्टर पर सबार होकर पहुंचे

जयकुमार झा रन्‍नौद - बीते रोज ओलावृष्टि से किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है उसके जायजा जायजा लेने के लिए जनप्रतिनिधि प्रतिदिन क्षेत्रों के दौरा कर रहे हैं और खेतों पर जाकर किसानों ढंडस बंधा रहे है। इसी बीच में आज कोलारस पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने ट्रैक्टर पर बैठकर रन्नौद के ग्राम धंधेरा पहुचे ,और किसानों से की चर्चा किसानों को विश्वास दिलाया की सभी को फसल का बीमा और मुआवजा दोनों दिलवा लूंगा ।अकाझिरी धंधेरा,ईचोनिया, मोहम्मदपुर जरिया, नैगमा गिल्टौरा,ढेकुआ  आदि गांव में जाकर किसानों से संपर्क किया, और बताया है कि प्रशासन ने सर्वे के लिए 4 लोगों की टीम अलग-अलग गठित की गई है जिसको जल्द से जल्द सर्वे कर करके प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपना है इसके बाद तुरंत मुआवजा राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म