कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना तेंदुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इमलिया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जिसे सुन कर आपके पैरो तले से जमीन खिसक जायेंगी जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह घटना तेंदुआ थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया की है।
रिश्तों को किया शर्मसार - आज फिर एक घटना आत्मा को झकझोर देने वाली सामने आई है कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया में रिश्तों को शर्मसार करने बाली यह खबर सुन कर आपके हॉस उड़ जायेंगे 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर दी गई जानकारी मिली है कि पुलिस ने मासूम के शव को आरोपी के कमरे से बरामद किया हैं आरोपी मासूम बच्ची के परिवार के रिश्ते में चाचा लगता है जोकि अविवाहित हैं।
लपता हुई मासूम - जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम इमलिया में निवासरत 7 साल की मासूम 14 जनवरी की शाम से अपने घर से गायब थी मासूम के परिजन पवा बसई मेले में गए हुये थे मासूम बालिका घर में अकेली थी जब शाम को मासूम के माता-पिता घर लौट कर आए तो उन्हे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली जिसके परिजनों द्वारा मासूम की काफी तलाश की परन्तु मासूम का कोई पता नहीं चला।
घर में ही मिला शव - हतास होकर परिजनो द्वारा पुलिस को इस मामले की सूचना दी जिस पर पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू कर दी बताया जा रहा है कि 15 जनवरी की शाम आरोपी की दादी ने गेंहू निकालने के लिए घर में बने कूप को खोला तो 7 साल की मासूम का मिला शव।
पुलिस ने किया मामला दर्ज - पुलिस को जैसे ही इस घटनाक्रम की सूचना मिली पुलिस बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की जिस पर जानकारी प्राप्त हुई कि मासूम के साथ बलत्कार कर उसकी हत्या करने वाला निकला रिस्ते में उसका चाचा मासूम का रिश्ते में लगने वाला चाचा उत्तम पुत्र नारायण आदिवासी उम्र 35 साल ने इस मासूम के साथ बलात्कार किया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर गेहूं रखने के कूप में लाश को छुपा दिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 302 और पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।