पूर्वी चंपारण जिले में एक शादीशुदा युवक पर इश्क का खुमार ऐसा चढ़ा वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया लेकिन गांव वालों काे इसकी भनक लग गयी. फिर क्या था इसकी खबर पाकर मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। युवक के साले भी उसे लतिया दिया। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जमीन पर बैठा दिख रहा है और एक महिला अपने हाथ में थामे चप्पल से उसकी पिटाई कर रही है।बाताया जा रहा है कि जमीन पर बैठा युवक सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया गांव की एक लड़की की शादी सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में हुई है। वह अपने मायके आई थी। इसी बीच फुलवार का 35 वर्षीय एक युवक उससे मिलने मनकररिया गांव पहुंच गया। उस युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों युवक के घर पर इसकी सूचना दी।
पकड़े गए युवक के गांव से कुछ लोग आए। साथ ही युवक की पत्नी ने अपने भाई को भी बुला लिया। वह भी अपने भाई के साथ मनकररिया गांव पहुंच गयी। वहां पहुंचते ही उसने भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पति की चप्पल से पिटाई कर दी। वीडियो में एक युवक पैर से प्रहार करता नजर आ रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि जमीन पर बैठे युवक का साला बताया जाता है। इस घटनाक्रम से पुलिस अंजान बनी रही। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। उसके बाद पुलिस हरकत में आयी और जांच में जुटी हुई है। इधर, बाद में स्थानीय लोगों ने युवक से लिखित बॉन्ड बनवाकर उसे अपने गांव भेज दिया।