भारतीय स्टेट बैंक कोलारस पर लगाये गये आरोप के जबाब में शिकायतकर्ता ने कहा कि मैने गुस्से में आकर की थी शिकायत

कोलारस - कोलारस भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंदल मार्केट के ऊपर शिकायतकर्ता शिवराज सिंह पुत्र पहलवान सिंह यादव निवासी ग्राम एजवारा तहसील बदरवास के द्वारा 10 जनवरी को केसीसी खाते के नोडूज जारी करने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को नोडूज के बदले मेें शाखा प्रबंधक के ऊपर 50 हजार रू.रिस्पत मांगने की शिकायत गुस्से में आकर कर दी थी किन्तु शिकायतकर्ता शिवराज यादव ने घर जाकर मंथन किया उसके बाद उन्हें लगा कि मैने गुस्से में आकर विंदल मार्केट के शाखा प्रबंधक के.एल. अग्रवाल के विरूद्ध क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी में शिकायत की है वह गलत है  मेरे द्वारा गुस्से में आकर की गई शिकायत से उन्हें परेशानी न हो इसके चलते में यानि की शिकायतकर्ता कोलारस शाखा में क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक के समक्ष की गई या गुस्से में आकर की गई शिकायत बापिस लेता हॅू क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष शिकायतकर्ता को तत्काल नोडूज एंव कृषि कार्य हेतु 3 लाख रू. का केसीसी लोन देने का शाखा प्रबंधक द्वारा शिकायतकर्ता को लिखित में नोडूज के साथ दिया गया।

इनका कहना है - शिकायतकर्ता शिवराज यादव निवासी ग्राम एजवारा के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में विंदल मार्केट के शाखा प्रबंधक द्वारा नोडूज देने के बदले में 5० हजार रू. मांगने की शिकायत के संबंध में 13 जनवरी को कोलारस की शाखा में आया जहां शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों के बीच शिकायतकर्ता ने गुस्से में आकर की गई शिकायत माना जिसके बाद उन्हें तत्काल नोडूज के साथ कृषि कार्य हेतु केसीसी लोन देने का बैंक द्वारा आश्वसन दिया गया किसान बैंक के कार्य से संतुष्ट हुये ग्राहको की संतुष्टि ही हमारा कार्य है जिससे हम करने के लिये सदैव तत्पर रहते है- हितेन्द्र सिंह भदौरिया  मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय   शिवपुरी।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म