बदरवास - बदरवास में मध्यप्रदेश सरकार में म.प्र.कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राज्यमंत्री नरेन्द्र बिरथरे का मंडल बदरवास एवं संजीव यादव दौलतपुर बालो के द्रारा आत्मीय स्वागत किया। नरेंद्र विरथरे का बदरवास में जैसे ही आगमन हुआ वही बाईपास पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव एव संजीव यादव दीपक शर्मा ललित शर्मा के द्रारा जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद नगर में मनोज गोयल और मंडल बदरवास द्रारा अनुभव गार्डन में भी बिरथरे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बदरवास भा ज पा के लगभग सभी लोग मौजूद रहे। नरेन्द्र बिरथरे को म.प्र.कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री बनाए जाने पर सभी भा ज पा कार्यकर्ता का भी आभार व्यक्त किया।
Tags
बदरवास