हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव कोलारस-बदरवास - भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के निर्देश पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम की सहमति पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई है जिसमें बदरवास नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार एवं कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, बदरवास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव के करीबी केशव कलावत को जिला कार्यकारणी में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है बदरवास नगर से एससी वर्ग से भाजपा के मिलनसार केशव कलावत को कार्यकारणी में जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से बदरवास में भाजपा की पकड कलावत को जिला उपाध्यक्ष बनने से और मजबूत होगी बदरवास नगर परिषद के चुनाव में एससी वर्ग से केशव कलावत का नाम वर्तमान में सबसे आगे दिखाई दे रहा है केशव कलावत के जिला उपाध्यक्ष बनने पर अनेक भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सुरेश सोनी भाजपा नेता, राधेश्याम बंसल भाजपा नेता बदरवास, कल्याण सिंह यादव, धनपाल यादव, अवतार सिंह यादव, अमर दीप शर्मा, रंजीत शर्मा, विशोक व्यास, शीलकुमार यादव, विजय शर्मा, सूरज गुप्ता, छोटू बैरागी, रामजीलाल बाबा,मण्डल अध्यक्ष कोलारस शिखर धाकड़, राम सडैया विधायक प्रतिनिधि, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विपिन खैमरिया, डॉ. राजेश भार्गव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कोलारस, सुमित यादव विधायक प्रतिनिधि, राजकुमार भार्गव भाजपा नेता कोलारस, गोलू गुढ़ा वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, ओपी भार्गव, जगदीश भट्ट, गोलू रघुवंशी, परमाल सिंह रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, एमपी रघुवंशी, प्रदीप गौड़, अरूण शर्मा, राजू पाण्डेय, अशोक चौवे सहित अनेक लोगो ने बधाईयां दी है।