प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से एएनएम एवं स्टॉफ नर्स की लगाई ड्यूटी

शिवपुरी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी अन्य आदेश तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर की एएनएम श्रीमती सरोज राठौर की एवं स्टॉफ नर्स सुश्री टालेश्वरी शर्मा की ड्यूटी अन्य स्थानों पर लगाई है उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर की एएनएम श्रीमती सरोज राठौर एवं स्टॉफ नर्स सुश्री टालेश्वरी शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब चाहा गया था। आगामी अन्य आदेश तक एएनएम श्रीमती सरोज राठौर की ड्यूटी उप स्वास्थ्य केन्द्र कुटवारा लगाई गई है तथा स्टॉफ नर्स सुश्री टालेश्वरी शर्मा की ड्यूटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खतौरा में लगाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म