कोलारस सहकारी बैंक घोटाले में पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी सहित करोड़ो की संपत्ति पुलिस ने की जप्त

हरीश भार्गव, रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस सहकारिता बैंक घोटाले में मंगलवार को पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आरोपियों सहित करोडो की संपत्ति की जप्त पुलिस ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि - सहकारी बैंक कोलारस से हुए करीवन 80 करोड रूपये के घोटाले का मुख्यी आरोपी 10000 रूपये का इनामी फरारी राकेश पाराशर (बैंक केशियर ) गिरफ्तार व करोडों की संपत्तिीयों का खुलासा 

         दिनांक 28.08.2021 को फरियादी फरियादी जनार्दन सिंह कुशवाह शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा कोलारस तथा फरियादी श्री मुकेश जैन उपआयुक्तत जिला सहकारिता जिला शिवपुरी ने अपने बैंक कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों व अन्यस  के विरूद्ध करीव 80,56,21,342 रूपये की शासकीय राशि का षडयंत्र पूर्वक गबन कर खातों में फर्जी जमा की एंट्रीयां कर नगद व,चैक व नेफ्ट कर घोटाला किये जाने की रिपोर्ट  करने पर अपराध क्रमांक 386/21 धारा 409, इजाफा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि. व अपराध क्रमांक  15/22 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी ताहि. का पंजीबद्ध कराया गया था ।उक्तं घोटाले के अपराध को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के द्वारा चुनौती के रूप में लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व एस.डीओपी कोलारस को अतिशीघ्र घोटाले के आरोपीयों को गिर. कर राशि बरामद कराने के लिये निर्देशित किया गया।

       गिर. आरोपी राकेश पाराशर - श्रीमान के  मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखविर की  सूचना पर  मुख्यव आरोपी राकेश पराशर 10000 रूपये इनामी को  बृंदावन (मथुरा) उ.प्र. से  दिनांक 11.01.2022 को संस्का0र सिटी बृंदावन से गिरफ्तार किया गया तथा उक्तम आरेापी ने पुछताछ पर बताया कि उसके पिता स्व0. जगदीश पराशर सहकारिता बैंक में सुपरवाइजर के पद पर बदरवास शाखा में पदस्थप थे दिनांक 12.12.1996 में उनकी म्रत्युश होने से मुझे अनुकंपा नियुक्ति वर्ष 1997 में चपरासी के पद पर सर्वप्रथम जिला सहका री बैंक शाखा रन्नौझद में मिली थी उसके बाद  जिला सहकारी बैंक शाखा कोलारस, शिवपुरी पुन: वर्ष 2005  में कोलारस शाखा में पदस्थव रहा उक्त  शाखा में मुझे भ्रत्य  से कैशियर के पद के लिये वर्ष 2010 में शाखा प्रबंधक ने ठहराव प्रस्ताकव कर कैशियर के पद पर पदस्थ्क‍ किया । शाखा प्रबंधक श्री क्रष्णर शर्मा ने मेरी आईडी वर्ष 2013 में तैयार करवाई उसके बाद से ही उन्हीक के साथ व अन्यष आपरेटर व बाद में आये शाखा प्रबंधकों के साथ मिलकर जिला सहकारी बैंक शाखा कोलारस में अपने परिवार एवं परिचितों के खातों में फर्जी जमा राशियों की एंट्रीयां कर उन खातों से नेफ्ट, आरजीटीएस एवं चैक के माध्य म से  परिवार ,परिचितों तथा बैंक सहयोगी साथियों के अन्यअ बैंको के खातों में जमा दिखाकर चैकों  के माध्याम से,नेफ्ट तथा नगदी के रूप में घोटाला कर घोटाले की रकम आपस मे बांट लिये थे भारतीय स्टेोट बैंक की शाखा कोलारस से चैकों के माध्याम से नगद राशि का आहरण कर गबन किया गया । 

    राकेश पाराशर द्वारा बतायी संपत्तीि- उक्त् घोटाले की राशि में से मेने अपने परिवार के नाम से कोलारस में एक मकान, सिंघडा फार्म कोलारस में प्लााट, ग्राम गुनाटोरी तहसील कोलारस में 36 वीघा जमीन ,कोलारस में दाल मील, आटा मील, गुंजारी नदी कोलारस के पास जमीन तथा ग्राम कुसवन में जमीन तथा  नई पुरीनी बसें करीवन 60-70 तथा ट्रक करीवन 15-20 तथा सोने के जेवरात खरीदना बताया है उक्त  बस व ट्रकों को गवन की राशि को छुपाने के लिये फायनेंस कम्परनियों से अगल अलग फायनेंस करवाये थे  कुछ पुरानी बसें खरीदी थी जिनके मालिकों को नगद व खातों में रूपये ट्रांसफर कर दिये थे परन्तु  बसें नाम ट्रांसफर नहीं होने से मूल मालिकों के द्वारा केश लगने से वापस खींच ली गई थी पिंकी यादव व पवन यादव द्वारा बतायी संपत्तीे - महिला पिंकी यादव व उसके परिवार को भी काफी रूपये घोटाले का दिया जाना बताया जाने  से दिनांक 12.01.2022 को  पिंकी यादव , दिनांक 13.01.2022 को पिंकी के भाई पवन यादव को गिर. कर उनसे पूछताछ की जाने पर अपने हिस्सेा में घोटाले की राशि में से करैरा में प्ला ट व गुनाटोरी में जमीन करीवन 36 वीघा तथा शिवपुरी में 2 मकान व करैरा में 2 मकान एवं सोने के जेवरात खरीदे तथा ,बस, ट्रक ,कार जीपें एवं मोटर साईकिलें खरीदी होना बताया । सोने के करीवन 650 ग्राम जेवरात को मुथूट गोल्डर फायनेंश शिवपुरी में रखकर 20 लाख रूपये का लोन लेना बताया गया 

          राकेश पराशर, पिंकी यादव, पवन यादव से बरामद संपत्ती- आरोपी राकेश पाराशर के कोलारस में 2 मकान व एक आटा मिल व प्लोदट  को पूर्व में सहकारिता विभाग द्वारा सील्डल किया है तथा पवन यादव से एक XUV 500 महिन्द्रा कंपनी की रजि. क्रमांक UP39BK6969,एवं पिंकी यादव से एक स्कोएर्पियो महिन्द्रा  कंपनी की रजि. क्रमांक UP39BP6969 बरामद की गई है तथा जो अन्यए बसें, ट्रक, जमीन मकान ,प्लाकट,सोना-चांदी के जेवरात एवं अन्यद बैंको के करीव 30-35 खाते सामने आये है जिनमें भारी मात्रा की राशि का आदान प्रदान हुआ है उनकी बरामदगी के लिये रिकवरी की कार्यवाही एवं विवेचना एवं अन्यद आरोपीयों की गिर. के प्रयास किये जा रहे है ।  











एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म