आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

रन्नौद-जिले के रन्नौद नगर मै  आधार कार्ड बनाने के ऐबज मै अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। यहां आधार बनाने वाले आपरेटर आने वाले लोगों से आधार कार्ड बनवाने के एवज में  दो सौ रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे है।  पीड़ितों ने इसकी शिकायत तहसीलदार प्रेमलता पाल की है ।

आधार आईडी प्रिती चौहन के नाम से दो लोग रन्नौद मे सोसायटी बैंक की बिल्डिंग मै आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य हो रहा है। यहां आने वाले लोगों से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर दो सौ रूपये  मांग कर लिये जा रहे है आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों  ने बताया कि खनियांधाना से चल आयेगे तो फिर तो दो सौ देना होगा यहीं नहीं अवैध कमाई से अपनी जेबे गर्म कर रहे यह कर्मचारी अभद्रता भी करते है, इसकी  शिकायत लोगों ने रन्नौद तहसीलदार से कर चुके है  अधिकारी इन कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि बडा अधिकारी  कर्मचारियों को इन्ही संरक्षण दे रखा है 

नियम- नया आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी भी प्रकार की राशि नही देनी पडती ,लेकिन अगर आप अपने आधार मे किसी तरह का अपडेट करवाते है तो उसकी तह अनुसार 50 रूपये देना होता है।

क्या कहना है।
आधार बालो को अनुमति किसने दी है नगरपरिषद से अनुमति नही ली है यदि अवैध बसूली कर रहे है तो इनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी- विनय भट्ट सीएमओ नगरपरिषद रन्नौद।
 
आधार कार्ड का मोबाइल अपडेट करवाने के मुझसे 200 रूपये लिए है मैने मना किया तो बनाने से मना कर दिया है मैने इसकी शिकायत तहसीलदार मेडम  और सीएमओ सर से की है - दुर्गेश जाटव रन्नौद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म