कोलारस - कोलारस सहकारी बैंक में 80 करोड़ से भी अधिक घोटाले के नामजद आरोपी राकेश पाराशर के द्वारा रविवार को करैरा में समर्पण करने की खबर मंगलवार को दिन भर सोशल मीड़िया पर चर्चा का विषय बनी रही इसी क्रम में राकेश पाराशर के सहयोगी एवं विजनेश पार्टनर पिंकी यादव एवं उसके भाई पवन यादव के गिरफ्तार करने की खबर भी मंगलवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही राकेश पाराशर एवं उनके विजनेस पार्टनर पवन यादव एवं पिंकी यादव गिरफ्तार हुये है या नहीं इसकी पुष्टि न ही पुलिस के अधिकारी कर रहे है और न ही हम किन्तु सोशल मीडिया की खबरों एवं सूत्रों से मिली जानकारी पर विश्वास करें तो पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी होने पर उन्हें जल्द न्यायालय में पेश किया जा सकता है और राकेश पाराशर एवं उसके सहयोगी के न्यायालय में पेश होने के बाद भी परिजनों के कोलारस वापसी की चर्चाऐं सोशल मीडिया पर मंगलवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही कुल मिलाकर पुलिस की बातों पर विश्वास करें तो आरोपियों की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है किन्तु सोशल मीडिया से लेकर सूत्रों पर विश्वास किया जाये तो राकेश पाराशर एवं उनके दोनो साथी पुलिस गिरफ्त में हो सकते है जिन्हें एक या दो दिनों में पुलिस गिरफ्तारी दिखाकर न्यायालय में पेश कर सकती है जिसके बाद भी परिजनो ंके कोलारस लोटने की चर्चाऐं है।
Tags
कोलारस