सहकारी बैंक घोटाले मामले के आरोपी राकेश पाराशर, पिंकी यादव 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

कोलारस - कोलारस सहकारी बैंक घोटाले के मामले में बुधवार की शाम एक नया मोड़ उस समय आया जब बैंक घोटाले के आरोपी राकेश पाराशर को कोलारस पुलिस ने न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड मांगा जिस पर न्यायालय ने 7 दिन की जगह 5 दिन का रिमांड देते हुये 17 जनवरी को आरोपी को न्यायालय में पेश करने का आदेश जारी किया इसी तरह उक्त मामले से जुड़ी महिला आरोपी पिंकी यादव के खातों में करोड़ो की राशि से जुड़े मामले के चलते कोलारस पुलिस के साथ महिला पुलिस के लिये पिंकी यादव को भी रिमांड पर भेज दिया है सहकारी बैंक घोटाले के मामले में राकेश पाराशर एवं पिंकी यादव की गिरफ्तारी के बाद पिंकी के भाई पवन यादव के भी जल्द न्यायालय में पेश करने की संभावना है इसके साथ ही उक्त बैंक घोटाले के शेष आरोपी जो जीवित है उनके भी जल्द गिरफ्तार करने अथवा सरेंडर की चर्चाऐं जोर पकड़ने लगी है। 

बैंक से जुड़े इन अपराधियों के अलावा बैंक प्रबंधन द्वारा भेजी गई करीब एक सैंकड़ा लोगो की सूची एवं मामले के आरोपी राकेश पाराशर के पुलिस रिमांड के दौरान बताये गये नामों से भी पुलिस पूछताछ के बाद शेष आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़कर उन्हें भी सह आरोपी बना सकती है कुल मिलाकर राकेश पाराशर की गिरफ्तारी के बाद बैंक के शेष कमचारी जिनके नाम एफआईआर में दर्ज है के समर्पण एवं रिमांड की अवधी के दौरान अन्य आरोपियों के नाम एफआईआर में जुडने की चर्चाऐं सूत्रों से प्राप्त हो रही है। 

सहकारी बैंक घोटाले मामले में मृतक श्रीकृष्ण शर्मा को छोड़ दिया जाये तो जांच प्रतिवेदन में राकेश पाराशर सहित राकेश कुलश्रेष्ठ, सौरभ मेहर, ज्ञानेंद्रदत्त शुक्ला, रमेश कुमार राजपूत, कु. रेणू शर्मा, प्रभात भार्गव, रामप्रकाश त्यागी और हरिवंशशरण श्रीवास्तव को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है जिन्होंने गवन, धोखाधड़ी और फर्जी अभिलेख बनाकर वास्तविक रूप में उपयोग किए तथा अभिलेखों में हेराफेरी की इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक की कुल मिलाकर 80 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैक के खाते में जमा न करते हुए अपने, अपने रिश्तेदारों या मित्रों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्थित खातों में जमा कराई आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत कोलारस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म