बुधवार को सरपंचों ने अपने अधिकार बापिस लेने के संबंध में सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन-रामबाबू शिवहरे

कोलारस - बुधवार को सरपंच संघ शिवपुरी द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम शिवपुरी कलेक्टर एवं कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी को शिवपुरी जिले के आठो ब्लॉक के सरपंचों के साथे रामबाबू शिवहरे जिला अध्यक्ष सरपंच संगठन व प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में करीब 250 सरपंचों ने ज्ञापन सौंपा जिसमें सरपंचों के द्वारा मांग रखी की अब तक हमारे चुनाव नहीं कराये गये और हमारे अधिकार भी 5 जनवरी 2022 को वापस ले लिए गये है जब तक सरपंचों के चुनाव नहीं कराये जाते है तब तक वह वापस किए जाएं उसको लेकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में कलेक्टर एवं विधायक, राज मंत्री व कैबिनेट मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपे गये है उसी कड़ी में बुधवार को जिला शिवपुरी में ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जब सरकार चुनाव नहीं करा पाई तो हमें किस आधार पर हटाया गया इसलिए उस पर विचार कर पुनः सरपंचों के अधिकार हमको वापस किए जाएं जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर जो सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ गई हैं उन को सुचारू रूप से चलाया जा सगे क्योंकि ग्राम पंचायतों के अधिकार पीसीओ, एडीओ को दिए गए हैं वह 10 पंचायतों पर एक-एक है उनके द्वारा पंचायत स्तर के गरीब लोगों के कार्य कैसे होंगे क्योंकि पीसीओ, एडियो सब जिले लेवल पर निवास करते हैं इसलिए जब तक चुनाव नहीं होते जब तक पूर्व सरपंच (प्रधान) को ही वित्तीय अधिकार दिए जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म