बदरवास - बदरवास में कियोस्क संचालक के साथ हुई डकैती की घटना के 07 आरोपी हुये गिरफ्तार जानकारी के अनुसार बदरवास कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती के 07 आरोपियों में से बिगत दिवस 04 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हिरासत में ले किया था शेष 03 बचे आरोपियों को पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे कि कि बदरवास निवासी कियोस्क संचालक विजय सिंघल के घर 45 लाख की डकैती की घटना को अंजाम विजय सिंघर के घर के सामने मोबाईल की दुकान संचालक द्वारा योजना के तहत अंजाम दिया गया जिसमें रविवार को गिरफ्तार शेष 03 आरोपियों में अजय पाल पुत्र हरविन्दर सिंह सिख उम्र करीब 22 साल निवासी ग्राम खडेला थाना बमौरी, नीलू पुत्र गिरराज किरार उम्र करीब 26 साल निवासी ग्राम खडेला थाना बमौरी एवं मोहन पुत्र सीताराम भिलाला उम्र करीब 20 साल निवासी ग्राम पनेटी थाना फतेहगढ़ को पुलिस द्वारा कोझागर पुलिस चौकी क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त तीनों आरोपियों से 06 लाख 25 हजार रू. की बरामद किये गये है जिसमें एक 315 बोर का एक देशीकट्टा भी मिला है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिक मेझागर चौकी प्रभारी संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक सिंह तोमर, विवेक कुशवाह, राजीव कुमार मिश्रा, रामजीत सिंह गुर्जर आदि की मत्वपूर्ण भूमिका रही।