कोलारस के बदरवास तहसील क्षेत्र के पटवारी एवं दलाल को रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

देवेन्द्र शर्मा, शीलकुमार यादव कोलारस - बदरवास - बदरवास के बारई मार्ग पर किराये के मकान में निवास करने वाले पटवारी सुभाष मालवीय के निवास पर सोमवार की शाम करीब 05 बजे लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर के प्रभारी वृजमोहन नरवरिया एवं उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुये लगदा लालपुर के पटवारी जगदीश अहिरवार (रन्नौद) एवं उनके दलाल बहादुर जाटव को 5 हजार रू. की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों धर दवोचा ग्राम लगदा लालपुर के किसान जगभान लोधी के पिता का निधन हो गया था जिनसे फोती नामांतरण के बदले पटवारी एवं उनका दलाल 10 हजार रू. की रिश्वत मांग रहा था जिसमें 8 हजार रू. में सौदा तय हुआ किसान द्वारा पिछले मंगलवार को 2 हजार रू. रिश्वत देकर पटवारी एवं उनके दलाल की रिकॉर्डिंग कर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत के साथ सौंपी जिस पर सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के 5 हजार रू. लेते हुये पटवारी एवं उसके दलाल को रंगे हाथों धर दवोचा उक्त कार्यवाही के धर्मेन्द्र मित्तल, सुरेन्द्र सिंह राठौर साक्षी रहे। 
उक्त कार्यवाही में विवेचक निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह तोमार, निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक अंजली शर्मा, आरक्षक हेमन्त शर्मा, नेतराम राजौरिया, देवेन्द्र पवैया, विनोद शाक्य, अमर सिंह, विशम्भर सिंह महौरिया, दलवीर आदि की मुख्य भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म