कोलारस के टीला के पास पिकअप बाहन पलटने से 4 की मौत, 2 दर्जन के करीब घायल - kolaras

कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंगर्तत आने वाले ग्राम गोरा टीला के पास में पिकअप वाहन पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे पिकअप वाहन पलटकर नदी में गिर गया, जिससे मौतें हुईं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है कोलारस पुलिस थाना प्रभारी आलोक सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों को वाहन शिवपुरी जिले के वीरा गांव में पुलिया निर्माण स्थल लेकर जा रहा था दुर्घटना तड़के दो बजे गोरी टीला हीरापुर गांव के पास हुई यह जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलटकर सिध नदी में गिर गया इससे वाहन में बैठे लोगों में से 4 मजदूरों की मौत हो गई 15 लोग घायल हो गए कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है मृतक व घायल मजदूर लोडिंग में बैठकर जा रहे थे। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

सोमवार रात ही झांसी पहुंचे थे मजदूर - प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से यह मजदूर उत्तर प्रदेश के झांसी तक ट्रेन से आए थे वहां से बस में बैठकर शिवपुरी के पाडोरा गांव पहुंचे वे निर्माण स्थल पहुंच रहे थे, जब हादसा हुआ मरने वालों में हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला, खाहुल अमीन और हकीम मुस्तफा की शिनाख्त हुई है सभी घायल मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है कोलारस क्षेत्र के ग्राम गोरा टीला के पास एक पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 15 मजदूर घायल, घायल मजदूरों का इलाज जारी है मिली जानकारी के अनुसार यह मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर रात के समय कोलारस आ रहे थे तभी यह वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद कोहराम मच गया स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद तुरंत मौके पर कोलारस पुलिस पहुंची जिसके बाद घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया मृतक और घायल मजदूर लोडिंग में बैठकर जा रहे थे तभी रास्त में बाहन अनियंत्रित होकर पलट गया सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं यह मजदूर कोलारस क्षेत्र के ग्राम गोरा टीला के पास चल रहे सड़क निर्माण में लगे हुए थे मृतक मजदूरों के परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है वही एक घायल मजदूर ने बताया कि हम सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं ट्रेन के जरिए किशनगंज से हम यहां आए थे पिकअप पर सवार सभी लोग घायल हो गए हैं वहीं पुलिस ने बताया कि पिकअप पर काफी लोग बैठे थे इसी वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी एक मजदूर की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म