आदिवासी महिला सरपंच ने सचिव पर लगाये फर्जी तरीके से विकास कार्य की राशि निकाले का आरोप

कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चकरा का मामला बड़ा गरमाता हुआ सचिव बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा आदिवासी सरपंच द्वारा की गई शिकायत फर्जी फर्म सहित अवैध तरीके से निकाले गये पैसे साथ आदिवासी सरपंच द्वारा जाति सूचक गांलिया देने का भी आरोप ग्राम पंचायत सचिव पर लगाये है इसी क्रम में हम बात करे कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली अनेक ऐसी ग्राम पंचायतों की जिनके रोजगार सहायकों, सरपंचों ने बनवा रखी है अपने रिश्तेदारों के नाम से फर्जी फर्म,फर्जी फर्मो के माध्यम से करते है लाखों रूपये की राशि खुर्दबुर्द इसी क्रम में लगाकर ग्राम पंचायतों में विकास निर्माण कार्यों के लिए आने वाला रुपया डकार रहे हैं खुलेआम ऐसा ही मामला कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चकरा में सामने आ रहा है आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत मैं निवासरत आदिवासी महिला-पुरुष और हरिजन दो बार अधिकारियों के पास आकर शिकायती आवेदन दे चुके हैं परंतु आज तक कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चकरा में पदस्थ वर्तमान सचिव राम कृष्ण धाकड़ और पूर्व में पदस्थ सचिव पर कार्यवाही के नाम शून्य जिसके चलते ग्राम पंचायत में निवासरत आदिवासी हरिजन और अन्य ग्रामीण जनों जिनमें सरपंच राजकुमारी आदिवासी मुकेश जाटव राजमल आदिवासी तुलसी आदिवासी हल्के आदिवासी हरवंश आदिवासी अरविंद जाटव प्रकाश जाटव आदि ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत चकरा में फर्जीवाड़ा किया गया है और बिना महिला आदिवासी सरपंच को बताएं गुमराह करके रुपया निकाला गया है इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाना चाहिए।

चकरा ग्राम पंचायत मैं वर्तमान सचिव ने पीसीओ से सांठगांठ कर 8 लाख रुपए की राशि फर्जी तरीके से निकाली बीते रोज ग्राम पंचायत चकरा की आदिवासी महिला सरपंच राजकुमारी आदिवासी और ग्राम के अन्य आदिवासी हरिजन महिला पुरुषों ने कोलारस तहसीलदार प्रतिभा शर्मा को  शिकायती आवेदन सौंपा इस आवेदन में उन्होंने ग्राम पंचायत चकरा के सचिव ने पीसीओ से सांठगांठ कर  दिनांक 6 जनवरी 11जनवरी 18 जनवरी 28 जनवरी मैं लगभग 8 लाख की राशि आहरण की यह राशि महिला आदिवासी सरपंच को गुमराह कर निकाली इसकी शिकायत आदिवासी महिला सरपंच और  ग्राम के आदिवासी एवं हरिजनों ने यह भी शिकायत की है कि इससे पूर्व मैं सचिव द्वारा 266000/- रुपए सरपंच को गुमराह करके डीएससी वेरीफाई के नाम से सचिव राम के धाकड़ के द्वारा राशि का आहरण कल दिया गया था जो कि दिनांक 17 जनवरी में सरपंच को पुनः वित्तीय अधिकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए थे मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए वर्तमान सचिव रामकृष्ण धाकड़ एवं पीसीओ द्वारा 28 जनवरी में 34 0000 रुपए का आहरण कर लिया गया ग्राम पंचायत चकरा की आदिवासी महिला सरपंच राजकुमारी आदिवासी और ग्राम के आदिवासियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत मंत्री जिला शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह जिला पंचायत सीईओ कोलारस एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को भी शिकायती आवेदन दिया है परंतु आज तक फर्जीवाड़ा करने वाले सचिव पीसीओ पर कार्रवाई नहीं की गई है। 

चकरा के वर्तमान सचिव राम कृष्ण पूर्व में पदस्थ सचिव महेश धाकड़ द्वारा आदिवासी महिला सरपंच को एवं इनके पति को जाति सूचक गाली देने का आवेदन कोलारस पुलिस थाने में दिया है ग्राम पंचायत चकरा की आदिवासी महिला सरपंच राजकुमारी आदिवासी ने बीते रोज 9 जनवरी को कोलारस पुलिस थाने में एक आवेदन वर्तमान सचिव रामकृष्ण धाकड़ पूर्व में पदस्थ सचिव महेश धाकड़ द्वारा द्वारा मुझको एवं मेरे पति को जातिसूचक गाली  दी है और कहा कि तुम सहरिया जाति से हो तुम क्या सरपंची चलाओगे तुम तो मजदूरी के काम के हो तथा मुझसे  और मेरे पति से बदसलूकी एवं झूमा झटकी की जिसका आवेदन मेरे द्वारा जिला कलेक्टर और कोलारस पुलिस थाने में दिया गया है परंतु अभी तक इन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म