पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

शिवपुरी - राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 की तैयारी के लिए प्रक्रिया एवं समय सारणी के द्वितीय चरण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक शिफ्टिंग सूची, विलोपन वेरिफिकेशन सूची और संशोधन वेरिफिकेशन सूची में प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा की गई मार्किंग की रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच एवं वेरिफिकेशन 14 फरवरी, जबकि शिफ्टिंग विवादों के निराकरण के लिए बैठक का आयोजन और बैठक का कार्यवाही विवरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु अंतिम तिथि 21 फरवरी तक और शिफ्टिंग संबंधी विवादों का निराकरण 23 फरवरी तक, मार्कड शिफ्टिंग सूची, विलोपन वेरिफिकेशन सूची और संशोधन वेरिफिकेशन सूची ई.आर.एम.एस. में प्रविष्टि हेतु वेन्डर को सौंपने की तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है। आयोग के अनुसार शिफ्टिंग, विलोपन और संशोधन की कार्यवाही उपरांत चेकलिस्ट रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 3 मार्च तक और चेकलिस्ट की जांच व त्रुटि सुधार कर वेंडर को चेकलिस्ट वापस कर, त्रुटियों को सुधार कर एकीकरण का कार्य 7 मार्च तक संपादित किए जाएगें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म