कोलारस - कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजगढ़ मैं प्राचीन हनुमान जी के मंदिर पर गुप्त नवरात्रि में श्री रामायण जी का पाठ बैठाया गया है श्री रामायण जी के पाठ का समापन 10 फरवरी को हवन पूजन, कन्या भोज भंडारे के साथ समापन किया जायेगा ग्राम राजगढ़ मैं स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी के मंदिर पर धार्मिक आयोजन पूरे वर्ष भर चलते रहते हैं बीते सावन मास के महीने में भी पूरे 1 महीने तक श्री रामायण जी का पाठ ग्रामीणों द्वारा बैठाया गया था साथ ही पाठ के समापन के साथ भंडारा किया गया इसी क्रम में गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष में श्री रामायण जी का पाठ बैठाया गया है जिसमें रात्रि में भजन कीर्तन मंदिर पर प्रतिदिन चल रहे हैं प्रति मंगलवार को मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया जाता है ग्राम राजगढ़ में स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर पर मोहल्ले वासियों के सहयोग से यहां पर गुप्त नवरात्रि में श्री रामायण जी का पाठ बैठाया गया है जिसका समापन 10 फरवरी को हवन पूजन के साथ कन्या भोज भंडारे के साथ समापन किया जायेगा।
Tags
कोलारस
