कोलारस - कोलारस नगर में पहली बार प्राचीन धर्मशाला हनुमान जी मंदिर पर चतुर्थ प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में रामचरित मानस के 108 सुंदरकांड के पाठ नगर भक्तों द्वारा एक साथ मंदिर प्रांगण में बैठकर किए जाएंगे आप सभी भक्तगण भी इस महा अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिये 07 मार्च सोमवार की समय सुबह 7 बजे से श्री रामचरित मानस अखण्ड पाठ प्रारम्भ होकर पहली बार मंगलवार 08 मार्च को भण्डारे के साथ सायं 07 बजे से संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ के साथ समापन स्थान-धर्मशाला हनुमान मंदिर कोलारस में आयोजित किया जा रहा है चतुर्थ वार्षिक प्रतिष्ठान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री हनुमान चालीसा के साथ 108 पाठ, श्री राम रक्षा स्त्रोत के 108 पाठ श्री शिव चालीसा के 108 पाठ सुबह 7ः30 बजे से, महाआरती दोपहर 12 बजे से हवन पूर्णाहुति, भण्डारा सायं 05 बजे से इसी के साथ संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ सायं 07 बज से श्री संकट मोचन वीर हनुमान जी मंदिर धर्मशाला कोलारस पर आयोजित किया जा रहा है।
Tags
कोलारस