कोलारस - 10 मार्च को जारी आदेश में कोलारस जनपद पंचायत में तीन ग्रामों को मिलाकर एक नवीन वार्ड 25 बनाया गया है।
आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 23 के साथ पठित मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 प्रदत्त भक्तियों का प्रयोग करते हुये कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह जिला शिवपुरी द्वारा जारी आदेश में निर्वाचित क्षेत्र कोलारस में जनपद पंचायत कोलारस में जनपद के पूर्व में 24 वार्ड अंकित थे वर्तमान में वार्डों में वृद्धि करते हुये तीन ग्राम पंचायतों बैरसिया, चंदौरिया, बेंहटा को जोड़कर एक नवीन जनपद पंचायत वार्ड नं. 25 बनाया गया है।
Tags
कोलारस