प्रसव के बदले पैसे मांगने वाली एएनएम को हटाया, CMHO बोले ऐसा स्टाफ बर्दाश्त नहीं

 

शिवपुरी में प्रसव के बदले पैसे मांगने वाली एएनएम को हटाया।

शिवपुरी जिले में एएनएम के द्वारा प्रसूता के परिजनों से पैसे मांगने का मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ के द्वारा उसे दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। मामला जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई का है। यहां पदस्थ संविदा एएनएम बबीता नरबरिया ने प्रसूता के परिजनों से प्रसव कराने के बदले पैसों की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएचओ ने उसे उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना में पदस्थ कर दिया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन ने बताया कि मैदानी अमले को चेतावनी देने के बाद भी एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की संविदा ए.एन.एम बबीता नरबरिया द्वारा प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। एएनएम बबीता नरबरिया के विरूद्ध जांच शुरु कर दी है। उन्हें उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना पर पदस्थ कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बाद स्टाफ के पैसे वसूलने जैसे काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके संबंध में पूर्व में विकासखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर मैदानी अमले को निर्देश दिए जा चुके हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म