विधायक रघुवंशी की मांग पर आम बजट में कोलारस विधानसभा को मिली 5 रोड़ो की सौगात

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि बजट लोक निर्माण विभाग से मिली कोलारस विधानसभा को 5 सड़कें जिनकी जानकारी क्रमशः 01 ग्राम खरई में तेन्दुआ बायपास से खरई बाजार होकर सुजवाया बायपास, कोटा हाईवे तक, सीसी रोड लम्बाई 3 कि.मी. लागत 2.79 करोड़ रू., 02 ग्राम गागौनी से एडवारा, गिन्दौरा, रामपुर चक्क, होकर देहरदा-ईसागढ़ रोड़ तक लम्बाई 15 कि.मी. लागत 9.50 करोड़ रू., 03 बदरवास से एजवारा होकर देहरदा-ईसागढ़ रोड़ तक लम्बाई 13 कि.मी. लागत 10.70 करोड़ रू., 04  माड़ा से खतौरा व्हाया इन्दार मार्ग लम्बाई 6 कि.मी. लागत 1.15 करोड़ रू., 05 ग्राम मथना- कुटवारा मार्ग से ईदौर मार्ग तक लम्बाई 4.90 कि.मी. लागत 1.01 करोड़ रू. कुल मिलाकर 05 सड़कों को बजट में विधायक रघुवंशी के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग से मिली कोलारस विधासभा के लिये 05 सड़कें मिली है इसी के साथ विधायक रघुवंश ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्रेवलरोडो (मुख्यमंत्री सड़क) को डमरीकरण हेतु चउहेल  में निम्न सड़को का डामरीकरण का प्रयास जारी है स.क्र. 1 से 5 तक नवीन सड़कें भी मांग में सम्मिलित है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म