गुरूवार को होलिका दहन, शुक्रवार को कोलारस में निकलेगा भव्य होली चल समारोह

रविवार को भाई दौज, मंगलवार को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव होगा सम्पन्न 

कोलारस - गुरूवार 17 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम रात्रि के समय आयोजित होगा उसके ठीक अगले दिन शुक्रवार को रंग उत्सव का पर्व मनाया जाऐंगा कोलारस में रंग उत्सव का पर्व अलग ही प्रकार से चल समारोह के साथ रंग उत्सव मनाया जाता है इस बार तिथि का परिवर्तन दिन के समय बदलने के कारण लोगो में भ्रम की स्थिति बनी हुई है किन्तु 17 मार्च गुरूवार को होलिका दहन, 18 मार्च शुक्रवार को रंग उत्सव, 20 मार्च रविवार को भाईदौज तथा 22 मार्च मंगलवार को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होगा इस बीच राजनैतिक, समाजिक अन्य संस्थाऐं होली मिलन के साथ गोट के कार्यक्रम भी जगह जगह आयोजित करते है। 

कोलारस में बीते कई वर्षाे से रंग उत्सव का पर्व होलिका दहन के अगले दिन चल समारोह के रूप में मनाने की परम्परा चली आ रही है इसी क्रम में 18 मार्च शुक्रवार को कोलारस में प्रातः 07 बजे रामलीला मैदान से प्रभात फेरी के साथ रंग उत्सव का कार्यक्रम प्रारम्भ होगा जोकि शुक्रवार की दोपहर तक कोलारस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये रामलीला मैदान पर सम्पन्न होगा कोलारस में रंग उत्सव का कार्यक्रम बीते वर्षो कोरोना गाईड लाईन के चलते भव्य रूप में आयोजित नहीं हो पा रहा था किन्तु इस वर्ष कोरोना गाईड लाईन का विशेष प्रतिवंध न होने के कारण प्रभात फेरी के साथ रंग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा विशाल चल समारोह में सभी समाज, सम्प्रदाय के साथ -साथ राजनैतिक, मीडिया, अभिभाषक, समाज सेवी के साथ गणमान्य नागरिक एवं आम लोग चल समारोह के साथ रंग उत्सव के भव्य कार्यक्रम में शामिल होते है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म