कोलारस - जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में प्रधानमंत्रीर आवास योजना का जाएजा लेने पहुंचे कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव हितग्रहियों को समझाईस देते हुये कहां कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आप सभी को जो आवास योजना से जोड़ा जा रहा है उस आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से अपना प्रधानमंत्री आवास यानि की कुटीर निर्माण कार्य समय सीमा में करें पूर्ण तथा साथ ही कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री आवास समय सीमा में पूर्ण हों इसके लिए ग्राम पंचायत सेसई सडक, सेसईखुर्द, विजरावन, गढ़ आदि में भृमण किया और इसी बीच हितग्राहियों को समझाईस देते हुए उन्होंने समय सीमा में आवास कार्य पूर्ण करने के लिए कहा साथ ही जो हितग्राही आवास की किश्त का दुरुपयोग कर लिए हैं उन्हें सूचना पत्र चस्पा कर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले 07 दिवस में आवास पूर्ण करें अन्यथा शासकीय योजना के दुरुपयोग के लिए कार्यवाही कर बसूली की जाएगी कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में कार्य पूर्णता की स्थिति बेहद खराब होने से समस्त नोडल अधिकारियों को एक-एक आवास की सघन मॉनिटरिंग कर समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोलारस ऑफीसर सिंह गुर्जर तथा पीसीओ अभिलाख सिंह, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित समस्त अमला रहा मौजूद।
Tags
कोलारस