कोलारस - मंगलवार को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का समापन होगा रंग पंचमी के दिन जहां लोग रंग उत्सव मनाते है वही करीला में रंग पंचमी के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है ग्रामीण क्षेत्रों में रंग पंचमी के दिन रंग उत्सव गांव के लोग मनाते है जहां वृज में होलकास्टक के साथ होली का पर्व प्रारम्भ होता है वहीं रंग पंचमी के दिन रंग उत्सव की समाप्ति के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि मेलो की तैयारी प्रारम्भ हो जाती है।
मंगलवार 22 मार्च की शाम 06 बजे के उपरांत कोलारस के हनुमान मंदिर धर्मशाला प्रांगण में श्याम परिवार कोलारस द्वारा तीसरी बार श्री श्याम कीर्तन का आयोजन रखा गया है जिसमें कोलारस नगर से जुड़े लोगो के अलावा श्याम प्रेमी भक्तगण कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे श्याम कीर्तन में जयपुर की भजन गायका सुरभि चतुर्वेदी, सिंगर दिव्यांश बालाजी ग्वालियर के द्वारा खाटू नरेश श्री श्याम जी के भजन कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किये जायेंगे उक्त कार्यक्रम कोलारस में मंगलवार की शाम 06 बजे के उपरांत प्रारम्भ होगा जिसमें श्याम प्रेमी सभी भक्तगण सादर आमंत्रित है।
Tags
कोलारस