कोलारस सांसद यादव के साथ प्रतिनिधि से लेकर शनिवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं का दिखा टोटा

कोलारस - सांसद के.पी. यादव भले ही सिंधिया गुट पर उपेक्षा का आरोप लगा चुके हो किन्तु उनके द्वारा खडी की गई टीम की हालत यह है कि सांसद के आने पर ना तो होडिंग्स बैनर लगाये जाते है और न ही उनका स्वागत किया जाता हमारे द्वारा पूर्व में भी खबर के माध्यम से सांसद जी को आगह किया गया था कि आपके द्वारा कोलारस विधानसभा क्षेत्र में क्या आपको दो भाजपा के कार्यकर्ता भी प्रतिनिधि बनाने के लिये नहीं मिले क्या खबर भले ही सांसद जी उनके प्रतिनिधि एवं समर्थको को अच्छी न लगी हो किन्तु खबर में सच्चाई यह थी कि सांसद जी ने जिन दो लोगो को प्रतिनिधि बनाया था उनमें एक उनके साले तो दूसरे विधायक के प्रतिनिधि हमारे द्वारा पूर्व में सांसद जी को खबर के माध्यम से सचेत किया गया था उसका उदाहरण शनिवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के जिन तीन गांवों में सांसद जी का आगमन हुआ था उसमें विधायक जी की टीम, प्रशासनिक अधिकारी सांसद जी के साथ आये कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय स्तर पर सांसद जी के स्वागत से लेकर काफिले में अन्य कोई नजर नहीं आया हम खबर के माध्यम से सांसद जी को पुनः आगह कराना चाहते है कि यदि उन्हें पुनः लोकसभा का चुनाव लड़ना है तो पार्टी के साथ-साथ मजबूत टीम खड़ी करना पडेगी अन्यथा मोदी लहर एवं समाज के वोट के सहारे यदि पुनः लोकसभा के चुनाव में सांसद जी आये तो उन्हें कडी टक्कर झेलनी पड़ सकती है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म