त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने के उददेश्य से कोलारस पुलिस थाने में बैठक सम्पन्न

कोलारस - कोलारस पुलिस थाने में सोमवार की देर शाम शांति समिति की बैठक आगामी होली, नवरात्रि, रामनवमी, होला महोत्सव सिक्ख सम्प्रदाय एवं मुस्लिम समाज के त्योहारों को लेकर प्रशासन द्वारा सोमवार की शाम शांति समिति की बैठक कोलारस एवं बदरवास पुलिस थाने में आयोजित की गई जिसमें कोलारस थाने में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से कोलारस तहसीलदार प्रतिभा शर्मा, कोलारस थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया एवं सीएमओ महेश चंद जाटव की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई बैठक में राजनैतिक लोगो के साथ - साथ नगर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे।

कोलारस थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में आगामी होली, नवरात्रि, रामनवमी से लेकर सिक्ख समाज के होला माहौल्ला महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन से लेकर मुस्लिम समाज के कार्यक्रम को लेकर कोलारस थाना प्रभारी भदौरिया ने लोगो की राय ली तथा सभी से त्यौहार शांति पूर्वक मनाने तथा डीजे से लेकर शराब एवं होलका दहन के कार्यक्रम से लेकर चल समारोह शांति पूर्वक भाईचारे के साथ मनाने का अनुरोध किया शांति भंग होने की सूचना मिलने पर रंगो के त्यौहार में पुलिस को भंग यानि की लोगो पर कानूनी कार्यवाही न करनी पड़े इसका थाना प्रभारी द्वारा अनुरोध किया गया साथ ही नगर में सीसीटीवी कैमरा भी प्रमुख चौराहों पर जल्द लगाने का अश्वासन दिया गया इस बीच कोलारस तहसीलदार प्रतिभा शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित लोगो ने परिचय प्राप्त करने के साथ त्यौहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की कोलारस सीएमओ महेश चंद जाटव से लोगो ने रंगों के पर्व के दिन दोपहर में नल खोलने का अनुरोध किया जिसे सीएमओ द्वारा रंगों के पर्व के दिन नल चलाने का अश्वासन दिया। 

इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोगो में विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, भाजपा नेता बलवीर निवौरिया, आरएसएस कार्यकर्ता संतोष पाण्डेय, बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजपा नेता पदम जैन, भाजपा नेता भानू जाट, दीपू रंधावा भाजपा नेता, भाजपा नेता जसवंत पाल, भाजपा नेता महेश विंदल, व्यापारी संजय अग्रवाल, पत्रकार हरीश भार्गव, अनंत सिंह जाट, शाकिर खान, दीपक वत्स, धीरेन्द्र शिवहरे, रोहित वैष्णव, संतोष शर्मा, हरदेव सिक्ख भाजपा नेता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ साथ मुस्लिम एवं सिक्ख समाज के लोगो के बीच कोलारस एवं बदरवास थाने में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म