ग्राम पंचायत गढ़ सचिव पर सरपंच ने लगाये शासकीय राशि हड़पने के आरोप

कोलारस - कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ के सचिव सम्भुसिंह यादव पर सरपंच ने लगाऐ शासकीय राशि हड़पने के आरोप सरपंच द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार सरपंच द्वारा सचिव सम्भुसिंह यादव पर आरोप लगाये है कि ग्राम पंचायत गढ़ के विकास कार्य की शासकीय राशि सचिव द्वारा अवैध तरीके से निकाल कर खुर्द वुर्द कर दी गई ग्राम पंचायत गढ़ के वर्तमान सरपंच ने सचिव सम्भुसिंह यादव जोकि ग्राम पंचायत गढ़ का सचिव बताया गया है ग्राम पंचायत में सचिव द्वारा सात होदी के नाम पर राशि निकाली गई और जिसमें से तीन का कार्य अधूरा कर छोड़ दिया गया और शेष 04 होदी का अभी तक कोई निशान नहीं है शासकीय राशि को सचिव द्वारा हड़प कर ली गई है इसी क्रम में एक खरंजा सीसी रोड़ की राशि अवैध तरीके से सचिव द्वारा सरपंच को गुमराह कर निकाल ली गई जब कि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है ग्राम पंचायत में सचिव द्वारा अवैध तरीके से तीन मोटरों की राशि निकाल ली गई जबकि कोई मोटर नहीं डाली गई है।

सरपंच द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार सरपंच ने कहां कि सचिव द्वारा मुझ सरपंच एवं ग्रामीणों के साथ धोके से ग्राम पंचायत गढ़ की विकास कार्य की राशि अवैध तरीके से निकाल ली गई साथ राशि को सचिव द्वारा खुर्दवुर्द कर दिया गया यह राशि ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को दी गई परन्तु सचिव ने मनमानी करते हुये ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में प्रयोग की जाने वाली राशि अवैध तरीके से निकाल कर हड़पने का कार्य किया जो निदनिय है साथ ही सरपंच ने कहा कि सचिव यादव द्वारा गुमराह कर जबरन हस्ताक्षर एवं सील लगवाकर ग्राम पंचायत गढ़ की विकास कार्य की शासकीय राशि निकाल ली गई तथा खुर्दबुर्द कर दी है सरपंच द्वारा बताया गया है कि जोकि राशि सरपंच द्वारा निकाली गई है वह राशि सरपंच के हस्ताक्षर से भी निकाली गई परन्तु सरपंच का कहना है कि यह राशि ग्राम पंचायत के विकास कार्य में लगाये जाने के नाम पर सचिव द्वारा निकाली गई जब कि वर्तमान में अभी तक सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के जिन विकास कार्यो के नाम राशि निकाली गई उनमें से कुछ का कार्य अधूरा तथा कुछ का कार्य प्रारम्भ भी नही किया गया है सरपंच द्वारा कहा गया है कि निकाली गई राशि के कार्यो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिऐ। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म