जिला कलेक्टर ने जिस तरह से इनके महत्व को प्रदर्शित किया उससे यह अंदाज लगाया जा सकता है कि आगमी समय मे विभागीय रूप से इनकी और अधिक उपयोगिता देखने को मिलेगी इस अवसर पर ग्राम सेसई सड़क में कोलारस के सभी ग्रामीण अंचलों में कार्यरत सभी कोटवारों ने अपने जिला कलेक्टर सहित सभी विभागीय अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि पूर्व में उक्त आयोजन पंडोरा सड़क ग्राम में आयोजित किया जाना था किंतु किसी कारण के चलते वहां की जगह सेसई सड़क में रखा गया इस होली मिलन समारोह में समस्त कोटवारों के साथ साथ विभागीय अमला और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
उक्त आयोजन मर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ,एसपी राजेश सिंह,बीट समाधान में ख्याति अर्जित करने वाले अपर कलेक्टर गणेश जायसवाल,एसडीम बृज विहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रतिज्ञा शर्मा,सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर,नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार जोशी,हल्का पटवारी हिना परवीन,पटेल एंड पटेल संस के यशपाल रावत,भूपेंद्र रावत सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।