मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सांसद डॉ केपी यादव ने किया वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सभी से पौधे लगाने की अपील की
शिवपुरी-गुना-अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के.पी. यादव ने 5 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर अशोकनगर जिला स्थित सुप्रसिद्ध करीला धाम पर विशेष पूजन अर्चन कर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के लिए कामना की इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सहेजने अपील भी की. सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक संवेदनशील जन नेता है प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हैं प्रत्येक सुख और दुख की घड़ी में नागरिकों के साथ दिखाई देते हैं हम उनके जन्मदिन पर ईश्वर से मंगल कामना करते हैं उन्हें स्वस्थ सुखी दीर्घायु प्रदान करें इस अवसर पर सांसद यादव ने कहा कि मेरी सब से अपील है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कम से कम 1 वृक्ष लगाने का संकल्प लें प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है पूजन के पश्चात सांसद डॉक्टर के.पी. यादव ने वन विभाग, करीला ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र यादव, एल एन्ड टी कंपनी, स्थानीय प्रशासन,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित श्रद्धालु आदि के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य किया सांसद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सभी के सहयोग से 6 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प किया है जिसका आज प्रथम चरण है इसी प्रकार विभिन्न चरणों में सभी वृक्षों को लगाने का कार्य किया जाएगा.इस अवसर पर करिला ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जय कुमार सिंघई, जिला उपाध्यक्ष नीरज सोनी, सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा, जिला मंत्री रणजीत सिंह राजपूत, विवेक यादव सहित स्थानीय प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।