भोपाल मंडल(रेल) परिक्षेत्र की बैठक हुई संपन्न
परिक्षेत्र के सभी सांसद बैठक में हुए उपस्थित
भोपाल में भोपाल मंडल परिक्षेत्र की बैठक संपन्न हुई. जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं भोपाल परिक्षेत्र के सभी सांसद गण उपस्थित रहे.
भोपाल - बैठक में भोपाल मंडल परिक्षेत्र के अंतर्गत रेल सुविधा विस्तार एवम विभिन्न योजना/परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। साथ ही उपस्थित सभी सांसद गणों ने संबंधित संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधा विस्तार/ योजनाओं हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रेषित किये. बैठक में गुना-शिवपुरी- अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने संसदीय क्षेत्र के लिए सुविधाओं की मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे रेलवे के जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए, साथ ही उन्होंने मांग की कोविड काल में बंद की गई ट्रेनों को यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाए एवं जिन ट्रेनों के स्टॉपेज बंद किए गए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव में प्रारंभ किए जाएं. सांसद यादव ने मांग करते हुए कहा कि बीना जंक्शन में शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज प्रारंभ हो एवं जो मेमो ट्रेन प्रस्तावित है उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए. गुना-बीना के बीच जो पैसेंजर ट्रेन कोविडकाल मे बंद की गई थीं,उन्हें प्रारंभ किया जाए. अशोकनगर स्टेशन पर लिफ्ट भी लगाई जा रही है जिससे यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी. सांसद यादव ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र नागरिको के आवागमन का मुख्य साधन रेलवे की ट्रेन है,अप डाउन करने वाले छात्र,नौकरीपेशा व्यक्ति ट्रेनों की सुविधा में कमी के कारण परेशान हैं, इसलिए इन मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाए. बैठक में उपस्थित रेलवे के अधिकारियों ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन प्रदान किया है. बैठक में सांसद भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव , सांसद राजगढ़ श्री रोडमल नागर ,सासंद होशंगाबाद उदयप्रताप सिंह , सांसद बैतूल श्री दुर्गादास उइके जी, सांसद खंडवा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल सहित महाप्रबंधक, डीआरएम/एडीआरएम व अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.