प्रकाशन हेतु
11 अप्रैल 2022
सहारा फिर मालामाल, निवेशक फिर कंगाल
झांसी - कर्म योगी संस्था एवं अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने व्यापारी वर्गों के साथ जिलाधिकारी झांसी को श्री राम नवमी की शुभकामनाओं प्रेषित की और सहारा इंडिया के विभिन्न विषय पर वार्ता के पश्चात ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया की सहारा इंडिया के द्वारा मैच्योरिटी डेट बीत जाने के वर्षो बाद भी स्थानीय सहारा इंडिया कार्यालय द्वारा निवेशकों का भुगतान नहीं किया रहा जो कि लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक है जिसके परिणाम स्वरूप स्थानीय निवेशक आर्थिक तौर पर तंग हाल एवं समस्या ग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है वार्ता में उन्होंने यह भी अवगत कराया कि 4 जनवरी 2022 को उनके द्वारा सहारा इंडिया के डायरेक्टर सुब्रत राय व उनके साथियों पर थाना सिपरी बाजार, झांसी मैं मुकदमा भी पंजीकृत कराया था जिस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया ही प्राप्त हुई यह भी कहा की वर्तमान समय में देखने में आ रहा है कि सहारा इंडिया के द्वारा झांसी संभाग की भूमि को प्लॉटिंग के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है जिस में यह बात का स्पष्टीकरण नहीं हो पा रहा है की किस माननीय न्यायालय के आदेश से यह भूमि को विक्रय किया जा रहा है और विक्रय भूमि से प्राप्त पैसे का स्वामित्व कौन है? खैर! जो भी हो निवेशकों के साथ यह न्याय संगत प्रक्रिया नहीं है, इस भूमि के विक्रय पर रोक शीघ्र रोक लगाई जाबे, वार्ता में यह भी मांग की गई की उक्त स्थानीय भूमि को निवेशकों की पूंजी के अनुपात में रजिस्टर्ड बैनामा के अनुसार आवंटित किया जावे। जिस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 13 अप्रैल 2022 पुनः वार्ता हेतु आश्वस्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कर्म योगी संस्था के महामंत्री अजय खुराना, उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, राजेश शर्मा आदि ने जिलाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया
Tags
jhansi