शिवपुरी - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची 2022 का कार्य किया जा रहा है l 11 अप्रैल तक दावे आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। आयोग द्वारा मतदाता पंजीकरण की जागरूकता के लिए अल्पावधि का एक जिंगल्स तैयार कराया गया है। जिंगल्स आयोग की वेबसाइट www.mplocalelection.gov.in पर उपलब्ध हैं।
जिंगल्स के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने एवं अधिक से अधिक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए समस्त नगरपालिका निगमों, नगरपालिका परिषदों, नगर परिषदों एवं पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए गए है। सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों में 11 अप्रैल तक कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों में लगे ध्वनि यंत्रों के माध्यम से प्रतिदिन जिंगल का प्रसारण कराया जाना सुनिश्चित करने तथा हॉट बाजारों में भी जिंगल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
Tags
शिवपुरी
