कोलारस में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान सरपंच संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक

कोलारस - राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान सरपंच संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सुबह 10 बजे से 12 अप्रैल मंगलवार को शिवहरे टावर, एबी रोड़ कोलारस में आयोजित की जा रही है जिससमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ी तथा अध्यक्षता अतिथि दयाराम राय राष्ट्रीय अध्यक्ष रा.पं.राज ग्राम प्रधान/सरपंच संगठन अति.विशिष्ठ अतिथि जसवंत जाटव राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी कमला बैजनाथ यादव, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व न.पं. अध्यक्ष कोलारस, बृजेन्द्र सिंह कोकडिया राष्ट्रीय सदस्य पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, चन्द्रपाल नाथू साब प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, कृष्णपाल सिंह राजपूत प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, अशोक कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदि सहित अनेक सरपंच राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान सरपंच संगठन के सदस्य उक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान सरपंच संगठन के मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामबाबू शिवहरे द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री राठखेड़ा कोलारस में

कोलारस - लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा तहसील कोलारस में आज 12 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा प्रातः 9.30 बजे कोलारस रेस्ट हाउस पहुंचेगे, यहां जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे प्रातः 10 बजे शिवहरे टॉवर कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे इसके उपरांत दोपहर 12 बजे कोलारस से पोहरी के लिए प्रस्थान करेंगे दोपहर 01 बजे पोहरी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म