कोलारस - कोलारस शहर के जेल कॉलोनी स्थित रेशम केन्द्र के प्रांगण में भाजपा ने बाबा साहब भीमराब अम्बेड़कर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
जानकारी के अनुसार रेशम केन्द्र के प्रांगण में 14 अप्रैल गुरूवार को भाजपा द्वारा अम्बेड़कर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमेें मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी रहे तथा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, सांसद प्रतिनिधि रामजीलाल धाकड़, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवीर निवौरिया, किसान मोर्चा के जिला प्रचार मंत्री किशन सिंह यादव, मंडल महामंत्री राम सडैया, राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, ओपी भार्गव, युवा मंडल के जिला उपाध्यक्ष हर्षराज राजावत, जसवत पाल, अमन खैमरिया, सतीश भार्गव, पवन शिवहरे, सूरज यादव, वीर सिंह जाटव, आशीष चौवे, सुरेन्द्र गुर्जर, रामबाबू सेन, होतम जाटव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment