कोलारस - कोलारस शहर के बीचो बीच स्थित उत्सव वाटिका में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलारस की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनाव के संबंध में मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) नरेंद्र बिरथरे द्वारा आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की जिसमें कोलारस नगर के सैंकडों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में मंडल के प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष पवन जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रामेस्वर विंदल, विपिन खैमरिया, पदम जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर निवोरिया, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्राक्ष गौड़, पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में मंडल में निवासरत सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, मंडल कार्यसमिति के सदस्यगण, मोर्चों के मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक/सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष/महामंत्री/बीएलए गण सहित कार्यकर्तागण शामिल हुए।
Tags
कोलारस

