कोलारस - कोलारस में कोरी समाज द्वारा कबीर जयंती का कार्यक्रम आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कबीर आश्रम पर बड़े ही सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिल भारतीय कोली कोरी समाज युवा ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल (बंटी) कोली ने कहा कि समस्त संसार में विख्यात संत शिरोमणि कबीर साहेब सांसारिक मोह माया से परे थे जो सभी को सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया करते थे सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करते थे और उनकी प्रेरणा से समाज के लोग जागृत भी हुए जो आज तक उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं कबीर साहेब समाज में फैले पाखंड और आडंबरओं के सख्त विरोधी थे आज भी उनके लिखे दोहों को पढ़कर लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं वे सभी गरीब समाजों के लोगों को जागृत करते रहे हैं वे खुद कम पढ़े लिखे होने के बावजूद सभी को शिक्षा की ओर मार्गदर्शन करते रहे हैं कई संप्रदाय के लोग उनके अनुयाई थे इस दौरान कोली समाज के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें पूर्व अध्यक्ष डॉ. परमाल कोली, गोपाल कोली, आरती कबीर, महंत कमल किशोर (भद्दू) कोली, महंत सुगन सिंह कोली, हरिशंकर कोली, हरीवल्लभ जी कोली, सतीश कोली, बृजमोहन कोली, कैलाश कोली, देवीलाल कोली, हीरालाल (बंटी) कोली, देवीचरण कोली, आकाश कोली, राहुल कोली, अमित कोली, रामेश्वर कोली,, पूजा राम शाक्य, ललित कोली, सुरेश कोली, राजेंद्र कोली, अभिषेक कोली, एवं समस्त कोली समाज कोलारस के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Tags
कोलारस