कोलारस - नगर परिषद चुनाव की गहमागहमी के बीच हर वार्ड से एक दर्जन के लगभग प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर सकते है इसके साथ ही जो वार्ड सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है उन वार्डों में घनघोर मुकाबला देखने को मिल सकता है जिस हिसाब से निर्वाचन कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र उम्मीदवार रसीद कटाकर प्राप्त कर रहे है उससे ऐसा लग रहा है कि आगामी नगर परिषद चुनाव में कडा मुकाबला तय है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 97 उम्मीदवारो ने निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त किये है वही आज 05 उम्मीदवारों ने जमा किये फार्म कुल मिलाकर अभी तक कुल 12 उम्मीदवारो ने अपने फार्म जमा किये हैं आज यानि गुरुवार को जिन 5 प्रत्याशियों ने फॉर्म जमा किए हैं उनमें वार्ड नं 5 पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित वार्ड से गुड्डी रमेश कुशवाह ने अपना नामांकन दाखिल किया वार्ड नं 6 जोकि सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से दीपक कुमार पुत्र सतीश कुमार जैन ने अपना नामांकन दाखिल किया वार्ड नं 10 जोकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वर्ग से सिया बाई हुकुम सिंह जाटव ने नामांकन दाखिल किया वार्ड नं 14 से सोनू बाई मोहन लाल सेन ने नामांकन दाखिल किया वहीं वार्ड नं 1 से राजेश कुमार नरेश कुमार शिवहरे द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया।
Tags
कोलारस