शिवपुरी - नगरीय निकाय आम निर्वाचन वर्ष 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु तृतीय चरण के पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2, 3 का द्वितीय प्रशिक्षण 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से प्राचार्य शा.उमावि क्रमांक-2 शिवपुरी, प्राचार्य आईटीआई पोहरी, शा.उत्कृष्ट उमावि करैरा, कोलारस, नरवर, एवं पिछोर में आयोजित किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) उमराव सिंह मरावी ने संबंधित कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित रहने की सूचना देकर प्रशिक्षण में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Tags
शिवपुरी