श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जगमग हुई मथुरा नगरी, रात 12 बजे जन्मेंगे कन्हैया

कन्हैया की नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की धूम है। शुक्रवार की सुबह से ही भक्तों का सैलाब जन्मस्थान पर उमड़ रहा है। वहीं कन्हैया के भक्तों के लिए ब्रजवासियों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया है। यूपी तीर्थ विकास परिषद ने भक्तों के लिए तिराहे व चौराहों को सजाया है। कान्हा की नगरी में करीब 50 लाख भक्त अजन्मे के जन्म के साक्षी बनने के लिए लिए आए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं। 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में राधे-राधे के जयकारों की गूंज है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कलाकार कृष्ण भजनों से भक्ति की बयार बहा रहे हैं। श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर होकर झूम रहे हैं।  

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अलावा मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। घरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम है।  

शाम होते ही श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। श्रीकृष्ण श्रीकृष्ण पर भव्य सजावट की गई है। रात बजे के बाद कृष्ण कन्हाई जन्म लेंगे। कान्हा के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया गया है। यहां कहीं अंधेरी छाया है तो कहीं सोते हुए पहरेदार दिखाई दे रहे हैं।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म