कोलारस - कोलारस परगने के ग्राम खरैह में 17 अगस्त बुधवार की दोपहर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर लोधी समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें पिछोर क्षेत्र से 02 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके प्रीतम सिंह लोधी मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुये जबकि इसके अलावा लोधी समाज के अनेक नेतागण उक्त सम्मान समारोह में बतौर अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुये उक्त कार्यक्रम सम्मान समारोह का रखा गया था जिसमें भाजपा नेता को जब मंच से बोलने का मौका मिला तो उन्होंने ब्राह्राण समाज के साथ महिलाओं एवं लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कार्य किया।
भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी के विरोध में गुरूवार को जिले भर में अनेक स्थानों पर ब्राह्राण समाज द्वारा विरोध प्रदर्षन किये गये जिसके बाद गुरूवार की दोपहर खरैह क्षेत्र के रन्नौद पुलिस थाने में मामला तो दर्ज कर लिया गया किन्तु समाज के लोगो में आक्रोष इस बात को लेकर है कि प्रीतम सिंह लोधी से लेकर किसी भी भाजपा नेता ने अपनी ओर से खेद व्यक्त करते हुये ब्राह्राण समाज के लोगो से सार्वजनिक रूप से माफी तक नहीं मांगी जबकि भाजपा नेता अपने घर से वीड़ियों वायरल कर उक्त कार्यक्रम की वीड़ियों को विरोधियों की साजिष बता रहे है जिससे ब्राहा्रण समाज के लोग संतुष्ट नहीं है ब्राह्राण समाज के लोग सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथवा भाजपा से कार्यवाही की मांग पर अडे़ हुये है इतना ही नहीं जिले से लेकर प्रदेष भाजपा संगठन को प्रीतम सिंह लोधी के वयानों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है भाजपा प्रदेष संगठन ने प्रीतम सिंह लोधी से जबाब मांगने के लिये पत्र जारी कर दिया है किन्तु समाज के लोगो में नाराजगी इस बात को लेकर है कि अभी तक किसी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी और पार्टी ने उन्हें अभी तक बाहर का रास्ता नहीं दिखाया इस को लेकर ब्राह्राण समाज के लोगो का कहना है कि यदि संगठन ने कार्यवाही नहीं की और प्रीतम सिंह लोधी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो आने वाले विधानसभा के चुनावों में जिले भर के ब्राह्राण पदाधिकारी उक्त मुददे को लेकर भाजपा का खुलेआम विरोध करेंगें।
Tags
कोलारस
