कोलारस - भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म महोत्सव 19 अगस्त शुक्रवार की मध्यरात्रि को मनाया जायेगा कोलारस के मंदिरों पर श्रीधाम वृन्दावन की तरह कार्यक्रमों का आयोजन होता है इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि करीब 08 बजे भगवान का अभिषेक दर्षन, मध्यरात्रि 12 बजे भोग के साथ जन्म आरती दर्षन करने के लिये कोलारस के मंदिरों पर शुक्रवार को लगेगा भक्तों का मेला।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव जिसे हम जन्माष्टमी के नाम से भी जानते है इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व 19 अगस्त शुक्रवार - शनिवार की मध्य रात्रि 12 बजे मनाया जायेगा श्रीधाम वृन्दावन से लेकर कोलारस के सभी मंदिरों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा इस दिन लोग व्रत उपवास करके भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना करते है तथा शाम से लेकर मध्य रात्रि तक मंदिरों से लेकर घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतिक्षा में लोग पूजा पाठ करते है व्रत उपवास रखने वाले भक्तगण मध्य रात्रि के उपरांत व्रत का परायण करते है।
कोलारस के प्रमुख गोपाल जी का बड़ा मंदिर जहां वर्ष भर कार्यक्रम श्री राधावल्लभ मंदिर वृन्दावन के अनुसार होते है इस बार भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार की रात्रि 07 बजे से भजन गायन का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में होगा उसके उपरांत रात्रि करीब 08 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी के अभिषेक के दर्षन कुछ समय के लिये भक्तगण कर सकेंगे उसके उपरांत मंदिर में भगवान का श्रृंगार होगा तथा मध्य रात्रि 12 बजे जन्म आरती के साथ भगवान को भोग लगाया जायेगा जिसके दर्षन करने के लिये भक्तगण पहुंचते है अगले दिन शनिवार को मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव भक्तगण हर्ष उल्लाष के साथ मनाऐंगें।
