शिवपुरी - शिवपुरी शहर के समीप से ग्राम चंदन पुरा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान आचार्य बृजभूषण महाराज ने बताया कि जो मनुष्य गौ माता के लिए कष्ट देते हैं ऐसे मनुष्य करोड़ों जन्मों तक नरक में पड़े रहते हैं और उनका कभी भी उद्धार नहीं होता भगवान भी गौ माता की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं लेकिन मानव आज इतना पापी हो गया है गौमाता को मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया है एवं गौ माता दिनरात कष्ट सहन कर रही है एवं अपने प्राणों को छोड़ रही है हमारे शास्त्र कहते हैं जब तक गौ माता सुरक्षित है तभी तक पृथ्वी सुरक्षित गौ माता एवं गोवंश पूर्ण रूप से जब समाप्त हो जाएगा उस समय मनुष्य भी अपने जीवन की आशा त्याग देगा गौमाता को नष्ट करने के लिए समय-समय पर दुश्मन होते रहे हैं और उन्होंने गौ माता को मिटाना चाहा हैं और आज के समय में यही हो रहा है कोई भी गौ माता की रक्षा के लिए आगे नहीं आ रहा सिर्फ संत लगे हैं समस्त मानव समाज का कर्तव्य हैं की सभी गौ माता की सेवा करें आचार्य ने कथा प्रसंग में सुंदर राम जन्म की कथा का वर्णन किया और बताया कि जब गौ ब्राह्मणों पर अत्याचार होता है जब संत लोग दुखी होते हैं तो भगवान अवतार लेकर के उनके कष्ट दूर करते हैं एवं संत जनों की रक्षा करते हैं आचार्य जी ने रावण द्वारा किए गए अत्याचारों का वर्णन किया और कहा कि रावण बड़ा ज्ञानी था उसने अत्याचार किए आज के समय भी लोग उसको जलाते हैं एवं उसका अपमान करते है इसलिए सभी का धर्म है कि भगवान द्वारा निर्मित गौ माता की रक्षा करें ब्राह्मणों की रक्षा करें इस कथा का आयोजन धाकड़ परिवार करवा रहा है यह कथा 30 अगस्त तक होगी.
Tags
shivpuri

