कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवन एवं उत्कृष्ट बालक छात्रावास तथा सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव।
श्रीमति यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायतो के आधार पर आज उत्कृष्ट बालिका छात्रावास के साथ-साथ अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवन बदरवास और उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया।
बता दे कि इस अवसर यानि उत्कृष्ट बालिका छात्रावास के साथ-साथ अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवन बदरवास और उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं सीएम राइस स्कूल के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने बालिकायो के साथ बैठ कर भोजन भी किया जिससे बालिकायों को मिल रहा भोजन सही है या नहीं साथ ही इस अवसर पर उसके साथ उक्त बालिकाओं ने भी भोजन किया साथ ही उत्कृष्ट बालिका छात्रावास के साथ-साथ अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवन बदरवास और उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं सीएम राइस स्कूल के छात्रा - छात्राओं से चर्चा की वहां मिल रही सुविधाओ के बारे में जाना।