कोलारस में आम आदमी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक सम्पन्न

कोलारस - कोलारस में शुक्रवार स्नेह बिहारी गार्डन में आम आदमी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शुक्रवार को 50 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली साथ ही पार्टी के आगामी आदेशों का पालन करने की शपथ ग्रहण की साथ ही पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।

उक्त मीटिंग में आम आदमी पार्टी मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार भार्गव, जिला महामंत्री गोलू धाकड़ मौजूद रहे साथ ही पार्टी सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म