कोलारस - कोलारस नगर परिषद में 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा स्वच्छता अभियान।
स्वच्छता अभियान के तृतीय दिवस 24 सितंबर को नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 05 में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई कार्य कराया गया साथ ही वार्ड क्रमांक 05 में स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिषर की विशेष सफाई कराई गयी एवं कुशवाह मोहल्ला में गलियों व नालीयों की सफाई कराई गयी इस अबसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेष चन्द्र जाटव, उपयंत्री न.प. कोलारस, सफाई दरोगा, सफाई मैट सहित अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras
